Posts

Showing posts with the label poetry

रात ख़्वाब बुनती है,

रात ख़्वाब बुनती है  रोज़ मेरी ख्वाइशों को  सजाने के लिए एक संसार  नया चुनती है,  चोरी छुपे मेरे हर एक दुख  दर्द को बड़े ध्यान से कान  लगाकर सुनती है,  जब ख़ामोश रहता हूं मैं तो मेरी पलकों पर आकर  मुस्कान बेइंतहा भर्ती है,  लेकर आगोश में मुझको  ये रात मेरे ख्वाबों के लिए  रोज़ एक नया आसमां चुनती है...

आज़ मैं जहाँ हूँ,

आज़ मैं जहाँ हूँ, वहां से मुझको हर अज़ीज़  अपना मुस्कुराता हुआ दिखता है, जहां की मिट्टी का रंग मुझको  लगता आज भी सुनेहरा है, चलता हूं जब मैं कुछ दूरी तलक तो मुझको मेरे बचपन की हसीं  यादों का काफ़िला दौड़ता भागता वहां की सड़को पर मिलता है, धड़कता है दिल मेरा बहुत ही  शोर करता है जब अपनी मासूम  छवि को देखकर भावविभोर होता है, कभी कभी लगता है मुझको चलता रहता हूं मैं हर लम्हा, पर वक्त का पहिया मुझको लेकर वहीं का वहीं ठहरा हुआ सा कभी आगे  तो कभी पीछे हिलता है।

Waiting for someone

Waiting for someone to love you is like begining of a restless journey because of waiting for him keeps on increasing our excitement to meet him and yearning of love and we start feeling restless. Until we get that person, we keep feeling incomplete.

कितना सामान चाहिए,

कितना सामान चाहिए तेरे दिल की जमीं पर अपनी मोहोब्बत का बनाना मकान चाहता हूं, तुझकों रोज़ देख सकूं जहां से मैं अपनी वो सुबहो शाम चाहता हूं, बस जीने के लिए तेरी नज़रों का मेरी नज़रों से दुआ सलाम चाहता हूं!...

My favorite thing on earth is

My favorite thing on earth is humanity because if it was not on earth then no one on earth would understand each other's pain and sorrow.

छूने लगा जो गऊ को

छूने लगा जो गऊ को तो मुझसे मिलने धर्म के  पहरेदार आ गए, धर्म क्या है मेरा मुझसे पूछने ये सवाल एक नहीं हज़र आ गए, समझता था मैं एक इंसान  खुदको पर मेरा ये भ्रम तोड़ने सब लोग घर से अपने बाहर आ गए, पहचान क्या है मेरी बातों ही बातों में मुझसे बूझने बड़े बड़े पत्रकार आ गए, फिर खाखोड़ने मुझको  मुझमें काफ़ी समय बाद उनके फौजदार आ गए, मिला नहीं जब कुछ भी  उन्हें तो मुझमें मेरा खुदा तराशने धर्म के जाने माने सुनार बेशुमार आ गए, लड़ता रहा अकेला सभी से  खुदको गुनेहगार सा मेहसूस  करने लगा जब लड़ने मुझसे  राम के भेष में रावण के कई  अवतार आ गए, चला था आशीर्वाद लेने गऊ माता का पर ना जाने कहां से मुझे समझाने के लिए उन्में दुनियां भर के संस्कार आ गए.....

चुराकर नज़रों को मुझसे,

चुराकर नज़रों को मुझसे  ए हमसफर मेरे तुम कहां  जा रहे हो,  जाते जाते तुम ज़िंदगी से मेरी संग अपने सुकून ज़िंदगी का  लिए जा रहे हो, जुदा करके मुझको ख़ुदसे क्यूं तुम आंखों में मेरी बहता आंसूओं का साहिल छोड़कर जा रहे हो, रहेगी खुशबू तुम्हारी सांसों  की मेरी सांसों में सदा होंठों से अपने जिसको होंठों पर मेरे सजा रहे हो, महकता रहेगा मेरा जीवन मोहोब्बत से तुम्हारी छाप जिसपर अपनी रूह की तुम  छोड़े जा रहे हो, मिलेगा फूल खिलखिलाता हुआ तुम्हें तुम्हारी यादों का जिसको तुम मेरी दिल की ज़मीं पर रोंप के जा रहे हो, मिलूंगा अक्सर मैं पहचान बनकर तुम्हारी मुझसे नज़रे चुराकर क्यूं जा रहे हो, पूरा होगा सफ़र अपना जिसको तुम बीच में अधूरा  छोड़कर जा रहे हो, परछाई समझता था मैं खुदको तुम्हारी पर अब तो तुम मुझसे  ही मुंह फेरकर जा रहे हो,  चुराकर नज़रों को मुझसे  ए हमसफर मेरे तुम दर्द उम्रभर का मुझे देकर जा  रहे हो.....

झगड़ने लगा है वजूद,

झगड़ने लगा है वजूद  मेरा मुझसे कहता है पथ से तुम  अपने भटकते जा रहे हो,  दिखाई देती है जितनी ज़मीं  तुम्हें कदमों के नीचे तुम्हारे हर लम्हा तुम उसमें धंसते जा रहे हो, होगा पूरा हर ख़्वाब तेरा और तेरी ज़िंदगी का किसी दिन फिर क्यूं मायूस होकर इनको जहन में अपने दफना रहे हो, बदलेगी क़िस्मत तेरी भी एक दिन  फिर क्यूं ख्वाइशों को अपनी लिख  लिखकर मिटा रहे हो, बहने लगो तुम कल्पनाओं में अपनी क्यूं तुम ख़ुद ही ख़ुद में सिमटते जा रहे हो, टकराने दे अपने हौंसलों की कश्ती को समुंदर की लहरों से डूबने के डर से क्यूं घबरा  रहे हो, उड़ने दे तू खुदको आसमां में  अपने क्यूं खुदको दुखों से भरे पिंजरे में कैद किए जा रहे हो, भेदों जीवन के लक्ष्यों को अपने मेहनत से अपनी जीतने से पहले  हार का मातम क्यूं मना रहे हो, निराश होकर जीवन में हालातों से  अपने उम्मीद की सोच का दायरा  क्यूं बेवजह घटाए जा रहे हो, कहता है वजूद मेरा मुझसे  ज़िंदगी जीने के लिए है तुम्हारी  फिर क्यूं तुम इसे व्यर्थ के कामों में बर्बाद किए जा रहे हो, झगड़ने लगा है वजूद मेरा मुझसे...

When I try to forget you,

When I try to forget you, your memories always makes a thousands question, when they don't get answers to questions, then your memories starts quarrels with me. I'm get lost in labyrinth of your memories because your memories make me desperate, how can I go away from you and from your memories, because your memories follow me everywhere and every moment.

जब मैं तुझे भूलने

जब मैं तुझे भूलने की कोशिश करता हूं, तेरी यादें मुझसे सवाल हज़ार करती हैं, जब नहीं मिलते जवाब उन्हें सवालों के अपने, तो भीतर ही भीतर बहुत बवाल करती है, खो जाता हूं अंजामस में अपनी चूंकि तेरी यादें  मुझे बेकरार करती है, कैसे जाऊं दूर तुझसे और तेरी यादों से, क्यूंकि तेरी यादें हर  जगह हर पल बस मेरा  ही इंतज़ार करती है।

ख़्वाबों की इक बस्ती थी,

जो मुझे मेरी बंद आँखों में दिखती थी, लगा रहता था वहां आना जाना ख़्वाबों  का मेरे जहां की हर चीज़ हर दफा कुछ  अलग अलग सी लगती थी, मेरी खुशियां  भी बस्ती है ख़्वाब बनकर जहां मिलती  उनको सदा उनकी सपनों की कश्ती थी, ख़्वाबों की इक बस्ती थी, मौजूद जिसमें  अपनी हस्ती थी...

किनारा दूर है साथी,

किनारा दूर है साथी बस हिम्मत का हाथ थामे रखना, काबिले तारीफ़ है सफ़र अपना बस अपने हौंसला की कश्ती पर तुम यूंही सवार रहना, मिलेगा हमें किनारा अपनी मंज़िल का बस ज़रा मायूसी से थोड़ा बैर बनाए रखना, ना टेकना घुटने तुम ओ साथी बस आँखों में अपनी सपनों को अपने सजाए रखना, तुमको और मुझको तय करने सफ़र ज़िंदगी के और भी कई हैं बाकी, बस तुम नज़रों को मंज़िल पर गड़ाए रखना, चल ढूंढते है नूर ज़िंदगी का जाने छुपा कहाँ वो नूर है साथी...

जिस गली से हुआ गुज़र तेरा,

जिस गली से हुआ गुज़र तेरा कदमों के तेरे निशा वहां आज  भी है ढूंढता हूं तुझको हर गली और हर जगह जहां तेरी खुशबू आज भी है मिलता नही मुझको पता तेरा शायद तुमको मुझसे नफ़रत आज भी है भूलता नही  तुझे भुलाने पर क्योंकि तेरी सांसों  की महक मेरी सांसों में आज भी है दिखते नही निशा तेरे होंठों के किसी  को जो मेरे होंठों पर आज भी है  बेपनाह मोहोब्बत करते हो मुझसे  जो मेहसूस होती मुझको आज भी है  भटकती है रूह तेरी अक्सर जिसको  इंतज़ार मेरे लौट आने का आज भी है.....

My Poem

Whenever i'm free so i sit down to write when the drops of my words meet each other so the world of my words become.

रात भर दुआ माँगी,

रात भर दुआ माँगी मैंने खुदा से अपने क्योंकि दिन में वो मेरी कभी सुनता  नहीं, माँगा है दुआ में सुकून अपना जो हर दफा मुझे मिलता नही, शायद रूठा हुआ है वो मुझसे और खता मेरी मुझे याद नहीं....

All my roads lead to

All my roads lead to me to a new journey of my life which I love to walk. These roads tell me the address of my destination and I always keep moving forward, I enjoy my journey and reach my destination.

You still burn inside me.

Somewhere in the corner of my heart and I still feel its warmth. Your memories have burnt to smoke and your promises are still burning my heart. I am happy but my heart is also sad when every morning I find ashes in my bed.

लिख रही है चाँदनी,

ख्वाइशों को अपनी कोरे दिल के कागज़ पर लिखती और मिटाती है ख्वाइशों को अपनी  हर बार थोड़ी गुमसुम है मगर आंखें उसकी  बात करती है जो बयां उसकी तड़पती हर रात  करती है बनाकर रात को अपना आईना उससे  कई मर्तबा बात करती है टूट जाते तारे भी जब  पूरी उसकी कोई फ़रियाद होती है।

प्यास ले आई हमें

प्यास ले आई हमें खुद ब खुद दरिया के पास हाथों की ओहखली बनाकर  ज़रा थोड़ी सी प्यास बुझा लूं फिसलता रहा पानी हथेली से मेरी हर दफा प्यास मेरी बढ़ने लगी समझ आया मुझे बहुत यत्नों के बाद पूरे दरिया को समेट लूं अपनी हथेली पर ये मेरे बस की बात नहीं मैं भी प्यासा रह गया और  अधूरी रह गई मेरी प्यास भी.....

My 14 word life poem

Don't be silly and don't shy  in life that's the way make  you different.