ज़िन्दगी तेरा तरीक़ा देख कर,

ज़िन्दगी तेरा तरीक़ा देख कर,
मुझे गिरकर संभालना आ गया,
सिखाया कुछ नया हर मोड़ पर,
मुझे रास्तों पर चलना आ गया,
रूबरू कराया मुझे हकीक़त से,
मुझे लोगो को परखना आ गया,
उलझा सा रहता था हर लम्हा,
जिंदगी में अपनी मुझे तुमने,
उनका हल ढूंढना सिखा दिया,
तुमने इम्तिहान लिए इतने,
के मुझे हर मुश्किल समय में,
मुस्कुराना आ गया, 
देखा खुद को बदला हुआ सा तो,
हम तो सोच में पड़ गए।

Comments

Popular posts from this blog

खामोशी वो जवाब है.....

जिस गली से हुआ गुज़र तेरा,

काँटे की तरह चुभ जाता है, इश्क़